1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सात भारतीय-अमेरिकी छात्र हैरी एस ट्रूमैन स्कॉलर्शिप के लिए नामित

सात भारतीय-अमेरिकी छात्र हैरी एस ट्रूमैन स्कॉलर्शिप के लिए नामित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2017 03:35 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 03:35 pm IST

ह्यूस्टन: भारतीय मूल के सात अमेरिकी छात्रों को प्रतिष्ठित हैरी एस ट्रूमैन स्कॉलर्शिप के लिए नामित किया गया है। यह स्कॉलरशिप जूनियर छात्रों की नेतृत्व क्षमता और समाजिक सेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता देखते हुए

seven indian american students named 2017 truman scholar...- India TV Hindi
seven indian american students named 2017 truman scholar finalists

ह्यूस्टन: भारतीय मूल के सात अमेरिकी छात्रों को प्रतिष्ठित हैरी एस ट्रूमैन स्कॉलर्शिप के लिए नामित किया गया है। यह स्कॉलरशिप जूनियर छात्रों की नेतृत्व क्षमता और समाजिक सेवा के लिए उनकी प्रतिबद्धता देखते हुए दी जाती है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए छात्र दावेदारी पेश करेंगे जिसमें उन्हें स्नातक की पढ़ाई के लिए 30,000 डॉलर मुहैया करवाये जाते हैं। छात्रों की नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा और शैक्षणिक उपब्धियों के रिकॉर्ड के आधार पर उन्हें यह पुरस्कार दिया जाता है।

हर साल देशभर से केवल 60 छात्रों को ही हैरी एस ट्रूमैन स्कॉलर्शिप दी जाती है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिष्ठान ने 136 संस्थानों से 199 छात्रों का चयन करने से पहले 315 संस्थानों से 768 संभावित उम्मीदवारों की समीक्षा की थी।

संस्थान का एक समीक्षा पैनल तीन मार्च से सात अप्रैल के बीच अंतिम सूची में जगह बनाने वाले छात्रों का साक्षात्कार करेगा और 21 अप्रैल का इसके नतीजों की घोषणा की जाएगी। ट्रूमैन स्कॉलर्शिप फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1975 में कांग्रेस ने राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन की याद में की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश