1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के ह्यूस्टन में मॉल के बाहर गोलीबारी, कई घायल

अमेरिका के ह्यूस्टन में मॉल के बाहर गोलीबारी, कई घायल

 Written By: IANS
 Published : Sep 26, 2016 08:25 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 08:25 pm IST

अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक मॉल के बाहर सोमवार को गोलीबारी की वारदात में कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि एक अश्वेत व्यक्ति ने सोमवार सुबह रैंडल्स सुपरमार्केट स्ट्रिप सेंटर के बाहर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम 7 लोग घायल हो गए।

Courtesy: Google Maps- India TV Hindi
Courtesy: Google Maps

वॉशिंगटन: अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में एक मॉल के बाहर सोमवार को गोलीबारी की वारदात में कई लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि एक अश्वेत व्यक्ति ने सोमवार सुबह रैंडल्स सुपरमार्केट स्ट्रिप सेंटर के बाहर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बाद में हमलावर को मार गिराया।

​देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने ट्विटर पर घटना की पुष्टि करते कहा, ‘एक संदिग्ध ने कई लोगों पर गोलीबारी की। घायलों की स्थिति की गंभीरता अभी स्पष्ट नहीं है।’ पुलिस ने कहा कि वेसलयान इलाके में हुई इस हिंसात्मक वारदात के पीछे छिपी मंशा अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इलाके में यातायात रोक दिया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ह्यूस्टन पुलिस विभाग ने कहा कि घटनास्थल पर एक संदिग्ध वाहन मिलने के बाद एक बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमें सुबह 6.29 बजे पेटको स्टोर के पास गोलीबारी की सूचना मिली। पहली यूनिट को पार्किंग के पास भेजा गया, जहां गोलीबारी जारी थी।’ एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘मुझे बेहद करीब से गोलीबारी की आवाजें सुनाई दीं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश