अमेरिका के राज्य यूटा की एक हाई स्कूल टीचर तीन साल बाद आखिरकार अपने तीन छात्रों के साथ सेक्स करने का आरोप स्वीकार कर लिया और उसे अब 45 साल की सज़ा हो सकती है।
35 साल की ब्रायने एल्टिस ने जिन छात्रों से साथ सेक्स किया उनकी उम्र 16-17 साल की है। एक छात्र ने तो अदलात मे ये तक कह दिया कि वह एल्टिस को अपनी दोस्त मानता था।
एल्टिस के लिए अपनी उम्र से बहुत कम बच्चों के साथ हमबिस्तर होना कोई नई बात नहीं है। इसके पहले उसे अक्तूबर 2013 में भी छात्र के साथ सेक्स करने के मामले में गिऱफ़्तार किया गया था। ये गिरफ़्तारी एक छात्र की शिकायत पर हुई थी। इसके बाद दो और छात्रों ने इसी तरह के आरोप लगाए थे।

वह मामले की सुनवाई के दौरान ज़मानत पर थी लेकिन इस साल पता चला की उसने 2013 में गिरप़्तारी के बाद एक तीसरे छात्र के साथ भी सेक्स कर रही थी। इस बात का खुलासा होते ही उसे जेल भेज दिया गया।
स्कूल के प्रशासन को एल्टिस के शौक के बारे में पता था लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की।
स्कूल में तो मज़ाक मज़ाक में ये भी कहा जाता था कि “मिस एल्टिस आजकल किसके साथ सो रही हैं”
एल्टिस के वकील का कहना कहना है कि वह जब छात्रों के साथ सेक्स कर रहीं थी तब हव उनकी टीचर नहीं थी।
एक छात्र ने बताया कि वे पहले फ़्लर्ट करते रहे और एक दूसरे को मोबाइल पर मेसेज भेजते थे। बाद में वे चुंबन लेने लगे और फिर बात सेक्स तक आ गई।
एल्टिस अपने छात्रों को अपने वैवाहिक जीवन के बारे में बताती थी जो खुशहाल नहीं था। दूसरी बार सेक्स स्कैंडल उजागर होने के बाद उनकी शादी टूट गई।