1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यौन उत्पीड़न के आरोपों को ट्रंप ने किया खारिज, कहा मैं षड्यंत्र का शिकार

यौन उत्पीड़न के आरोपों को ट्रंप ने किया खारिज, कहा मैं षड्यंत्र का शिकार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2016 06:51 pm IST,  Updated : Oct 14, 2016 06:51 pm IST

यौन उत्पीड़न के विभिन्न आरोप झेल रहे रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने खुद को पीड़ित बताते हुए दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान ने उन्हें षड्यंत्र का शिकार बनाया है।

Donald Trump | AP File Photo- India TV Hindi
Donald Trump | AP File Photo

वॉशिंगटन: यौन उत्पीड़न के विभिन्न आरोप झेल रहे रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने खुद को पीड़ित बताते हुए दावा किया कि प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान ने उन्हें षड्यंत्र का शिकार बनाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का अस्तित्व ही खतरे में है। रिऐलिटी स्टार 70 वर्षीय ट्रंप ने महिलाओं द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेहूदा और उटपटांग बताया जो सच्चाई, सामान्य समझ और तर्क पर खरे नहीं उतरते। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण राज्य में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘एक बात स्पष्ट समझ लें कि हमारे देश की कॉर्पोरेट मीडिया अब पत्रकारिता नहीं करती है। उनकी राजनीतिक दिलचस्पी किसी भी लॉबिस्ट या अन्य वित्तिय फर्म से अलग नहीं है, जिनका अपना राजनीतिक एजेंडा होता है और यह एजेंडा आपके लिए नहीं, बल्कि उनके खुद के लिए है।’ ट्रंप ने कहा, ‘उनका एजेंडा कुटिल हिलेरी क्लिंटन को किसी भी कीमत पर चुनना है, फिर चाहे कितने भी जीवन बर्बाद हों। उनके लिए यह युद्ध है, और उनके लिए कोई सही-गलत नहीं है। यह हमारे देश के अस्तित्व का प्रश्न है, मुझपर विश्वास करें। याद रखें कि 8 नवंबर को इसे बचाने का हमारा अंतिम अवसर है।’ 

ट्रंप ने कहा कि चुनाव तय करेगा कि अमेरिका स्वतंत्र राष्ट्र है या उसमें सिर्फ लोकतंत्र का भ्रम है, जिसे विशेष हित रखने वाले दुनिया के कुछ लोग नियंत्रित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘यह वास्तविकता है, आप जानते हैं, वे जानते हैं, मैं जानता हूं और कमोबेश पूरी दुनिया जानती है। प्रतिष्ठान और उनके मीडिया के मित्र इस राष्ट्र को उन तरीकों से नियंत्रित करना चाहेंगे, जिनके बारे में सबको पता है।’ उनके नियंत्रण को जो भी चुनौती देता है उसे सेक्सिस्ट, नस्लवादी, विदेशियों से डरने वाला और अनैतिक बता दिया जाता है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, एक दिन पहले ही दो महिलाओं ने ट्रंप पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश