1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा के समक्ष भारत-पाक वार्ता का मुद्दा उठाएंगे शरीफ : अजीज

ओबामा के समक्ष भारत-पाक वार्ता का मुद्दा उठाएंगे शरीफ : अजीज

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2015 06:26 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 06:26 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समक्ष भारत-पाक के बीच रूकी हुई शांति प्रक्रिया

ओबामा के समक्ष...- India TV Hindi
ओबामा के समक्ष भारत-पाक वार्ता का मुद्दा उठाएंगे शरीफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले सप्ताह अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के समक्ष भारत-पाक के बीच रूकी हुई शांति प्रक्रिया का मुद्दा उठाएंगे। विदेश मामलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार अजीज ने कल संवाददाताओं को बताया, हां, इस मुद्दे (पाकिस्तान और भारत के बीच लंबित शांति प्रक्रिया) और कई अन्य मुद्दों पर अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच चर्चा होगी। समझा जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के निमंत्रण पर अमेरिका के दौरे पर जा रहे शरीफ 22 अक्तूबर को वाशिंगटन में ओबामा के साथ मुलाकात करेंगे।

अजीज ने विध्वंसकारी गतिविधियों में भारत की कथित संलिप्तता से जुड़े डोजियर अमेरिका के साथ साझा करने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून के साथ साझा किए गए दस्तावेज अन्य मित्र देशों के साथ भी साझा किए जाएंगे। रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) समेत भारत के कई सरकारी प्रतिष्ठानों पर अजीज ने पाकिस्तान को अस्थिर करने के लिए आतंकियों का समर्थन करने का आरोप लगाया।

भारत हमेशा से पाकिस्तान के इन आरोपों को खारिज करता आया है। अजीज ने भी नयी दिल्ली के इस दावे को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान भारत में सरकार से इतर तत्वों को समर्थन दे रहा है। सीमाई झड़पों के बारे में बात करते हुए अजीज ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच बढ़ता तनाव विश्व शांति के लिए खतरा है। समझौता एक्सप्रेस को रोके जाने के बारे में अजीज ने कहा कि पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग से कहा है कि वह उन लोगों के वीजा की अवधि बढ़ाए, जो इस ट्रेन के जरिए भारत जाने वाले थे। भारतीय क्षेत्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रेन सेवा बृहस्पतिवार से निलंबित है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश