1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: JFK हवाईअड्डे पर गोलीबारी

अमेरिका: JFK हवाईअड्डे पर गोलीबारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2016 08:38 am IST,  Updated : Aug 15, 2016 02:02 pm IST

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित जॉन एफ.कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार रात को गोलीबारी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर हवाईअड्डे के मुख्य टर्मिनल क्षेत्र के बंद होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर

america- India TV Hindi
america

न्यूयॉर्क: अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाईअड्डों में से एक जॉन एफ केनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गोलीबारी की खबर के बाद आज इसके कम से कम दो टर्मिनलों को खाली करा लिया गया। इस खबर के चलते हवाईअड्डे पर दहशत और अफरातफरी का माहौल नजर आया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने एक शुरूआती अपडेट में कहा कि पुलिस को रात करीब साढ़े नौ बजे (कल स्थानीय समयानुसार) जेएफके हवाईअड्डे के टर्मिनल आठ पर प्रस्थान क्षेत्र के नजदीक गोलीबारी की खबरें मिलीं।

इसके बाद रात करीब सवा दस बजे (स्थानीय समयानुसार) न्यूयॉर्क के मुख्य हवाईअड्डे के टर्मिनल एक को भी गोलीबारी की अतिरिक्त सूचनाएं मिलने के बाद बंद कर दिया गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने कहा कि टर्मिनल को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया और जॉन एफ केनेडी (जेएफके) हवाईअड्डे तथा लागार्डिया हवाईअड्डों पर न्यूयॉर्क पुलिस की अच्छी खासी मौजूदगी है तथा जांच शुरू कर दी गई है।

एहतियात के तौर पर टर्मिनलों से सैकड़ों यात्रियों को निकाल लिया गया और कई उड़ानें रद्द कर दी गईं या उन्हें अन्य जगहों के लिए मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से नीचे लेट जाने और फिर उन्हें टर्मिनल से बाहर जाने को कहा जिससे वहां दहशत का माहौल नजर आया। हालांकि, गहन जांच के बाद पुलिस ने कहा कि सब ठीक है। इसने कहा कि हवाईअड्डे पर गोलीबारी से संबंधित आपातकालीन कॉल अकारण हैं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के विशेष अभियान प्रकोष्ठ के प्रमुख हैरी वेदिन ने ट्वीट किया, सभी टर्मिनलों की जांच और छानबीन की गई। नकारात्मक परिणाम। सभी प्रभावित टर्मिनल जल्द परिचालन शुरू करेंगे। कोई गोली नहीं चली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश