1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयार्क: अज्ञात संदिग्ध और पुलिस के बीच गोलीबारी में एक की मौत, संदिग्ध मारा गया

न्यूयार्क: अज्ञात संदिग्ध और पुलिस के बीच गोलीबारी में एक की मौत, संदिग्ध मारा गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 05, 2016 11:16 am IST,  Updated : Nov 05, 2016 11:16 am IST

न्यूयार्क: ब्रोंक्स में एक अज्ञात संदिग्ध और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में न्यूयार्क सिटी पुलिस के एक सार्जेन्ट की मौत हो गयी और दूसरा सार्जेन्ट घायल हो गया है। डेमोक्रेटिक गवर्नर एन्ड्रू कुओमो ने

shootout between police and unknown suspect - India TV Hindi
shootout between police and unknown suspect

न्यूयार्क: ब्रोंक्स में एक अज्ञात संदिग्ध और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी में न्यूयार्क सिटी पुलिस के एक सार्जेन्ट की मौत हो गयी और दूसरा सार्जेन्ट घायल हो गया है। डेमोक्रेटिक गवर्नर एन्ड्रू कुओमो ने कल न्यूयार्क सिटी पुलिस के सार्जेन्ट की मौत की जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि एक अन्य अधिकारी को पैर में गोली लगी है और उसका उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हमला करने वाले की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि जब बालफील्ड के पास उसकी कार को रोका गया, तो उसने पुलिस अधिकारियों पर गोली चला दी।

कानून प्रवर्तन अधिकारी ने गोली चलाने वाले संदिग्ध की पहचान 35 वर्षीय मैनुएल रोसालेस के तौर पर की है। अधिकारी ने कहा कि एक महिला ने सुरक्षा का उल्लंघन करने और रोसालेस के घर में घुसने के बाद पुलिस को फोन किया। पूर्व में रोसालेस की पैरवी कर चुके एक अधिवक्ता ने बताया कि उनका मुवक्किल हिंसक प्रवत्ति का नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश