वाशिंगटन: सिख अमेरिकियों ने पंजाब में सिख उपदेशक बाबा रंजीत सिंह धादरियांवाले पर हाल के हमले की यह कहते हुए निंदा की है कि किसी को भी धर्म का उपदेश देने की कोशिश करने वालों के बीच भय नहीं फैलाने दिया जाना चाहिए।
सिख काउंसिल ऑन रिलीजन एंड एजूकेशन के वाशिंगटन स्थित अध्यक्ष डॉ. राजवंत सिंह ने कहा, सिखधर्म के बहुत ही मशहूर और विश्वसनीय उपदेशक की जान लेने की कोशिश बिल्कुल निंदनीय है और चाबील के बहाने जिस तरह यह हमला किया गया, वह घृणतम अपराध है।
सत्तरह मई को अज्ञात हमलावरों ने धादरियांवाले के काफिले पर गोलियां चलायी थी जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे लेकिन उनके सहयोगी भूपिंदर सिंह खालसा की मौत हो गयी थी। न्यूयार्क स्थित सबसे बड़े सिख गुरूद्वारा सिख कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष गुरदेव सिंह कांग ने कहा कि इस घटना से दुनियाभर में सिख शर्मसार है और किसी को सिखों के उपदेशकों के बीच भय नहीं फैलाने देना चाहिए।