1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप के अभियान से जुड़े सिख और मुस्लिम समुदाय

डोनाल्ड ट्रंप के अभियान से जुड़े सिख और मुस्लिम समुदाय

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 06, 2016 01:36 pm IST,  Updated : Mar 06, 2016 01:36 pm IST

सिखों और मुस्लिमों का एक समूह अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड में डोनाल्ड ट्रंप के अभियान में शामिल हुआ और उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में प्रबल दावेदार ट्रंप उनके समुदायों के खिलाफ नहीं है।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: ज्यादातर दक्षिण एशियाई देशों के सिखों और मुस्लिमों का एक समूह अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड में डोनाल्ड ट्रंप के अभियान में शामिल हुआ और उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में प्रबल दावेदार ट्रंप उनके समुदायों के खिलाफ नहीं है।

हाथों में सिख अमेरिकन फार ट्रंप और मुस्लिम अमेरिकन्स फार ट्रंप के बैनर लिये कई सिखों और मुस्लिमों ने मैरीलैंड में वाशिंगटन डीसी के एक उपनगर में पहली सभा की जहां ट्रंप के अभियान के एक प्रतिनिधि ने उन्हें संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजक सिख और मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्य थे।

उन्होंने दलील दी कि मुख्यधारा के मीडिया द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में ट्रंप के नजरिये को तोड़मरोड़कर और गलत संदर्भ में पेश किया गया। उन्हांेने दावा किया कि 69 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी देश में और नौकरियां सृजित करेंगे जिससे अल्पसंख्यकों को लाभ होगा।

मैरीलैंड में सिख अमेरिकन्स फार ट्रंप का आयोजन करने में मदद करने वाले जसदीप सिंह ने कहा, वह :ट्रंप: सिख या मुस्लिम समुदाय के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हैं। जो वह कहते हैं उसे गलत तरह से पेश किया जाता है। मुख्यधारा का मीडिया इसका भाव बदल देता है। वे उनसे डरते हैं। वह किसी का धन नहीं ले रहे हैं।

उन्होंने कहा, जब वह मुस्लिमों के बारे में बात करते हैं, वह सभी मुस्लिमों या अमेरिकी मुिस्लमों के बारे में बात नहीं करते हैं। उन्होंने शरणार्थी संकट के संदर्भ में बोला जो सीरिया में हो रहा है। वह (सिख) उनसे सहमत हैं। मुस्लिम (अमेरिकी) उनसे सहमत हैं कि जब तक हम सही ढंग से जांच ना कर लें, हमें इस देश में लोगों को नहीं लाना चाहिए। और यह उनके द्वारा प्रस्तावित अस्थायी उपाय था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश