1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पगड़ी और दाढ़ी रखे सिख सैनिक ने संभाली कनाडाई सेना की कमान

पगड़ी और दाढ़ी रखे सिख सैनिक ने संभाली कनाडाई सेना की कमान

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2015 06:50 am IST,  Updated : Nov 08, 2015 06:51 am IST

ओटावा: पगड़ी और दाढ़ी रखे सिख सैनिक हरजीत सज्जन ने रक्षामंत्री के रूप में कनाडा की सेना की कमान संभाल ली है। वह उन कई सिखों में शामिल हैं जिन्हें जस्टिन ट्रूडेउ के प्रशासन में

सिख सैनिक ने संभाली...- India TV Hindi
सिख सैनिक ने संभाली कनाडाई सेना की कमान

ओटावा: पगड़ी और दाढ़ी रखे सिख सैनिक हरजीत सज्जन ने रक्षामंत्री के रूप में कनाडा की सेना की कमान संभाल ली है। वह उन कई सिखों में शामिल हैं जिन्हें जस्टिन ट्रूडेउ के प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। बोसनिया और अफगानिस्तान में युद्ध में भाग ले चुके सज्जन को बुधवार को उस समय वरिष्ठ मंत्री पद दिया गया जब लिबरल्स की 19 अक्तूबर की चुनावी जीत के बाद ट्रूडेउ के मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की।

पैंतालीस साल की उम्र में सज्जन को नए प्रशासन के सबसे कठिन कामों में से एक मिला है। सन 1970 में पंजाब में जन्मे सज्जन पांच साल की उम्र में अपने परिवार के साथ कनाडा पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश