1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बेटे का मज़ाक उड़ाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लेखिका को किया निलंबित

बेटे का मज़ाक उड़ाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लेखिका को किया निलंबित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 03:43 pm IST

लॉस एंजलिस: हाल ही में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपने सबसे छोटे बेटे बैरन का मजाक उड़ाने पर सैटरडे नाइट लाइव ने

snl writer suspended after tweeting joke about trump son- India TV Hindi
snl writer suspended after tweeting joke about trump son

लॉस एंजलिस: हाल ही में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपने सबसे छोटे बेटे बैरन का मजाक उड़ाने पर सैटरडे नाइट लाइव ने अपनी एक लेखिका को निलंबित कर दिया है।

लेखिका कैटी रिच ने 10 साल के बच्चे को निशाना बनाते हुए ट्वीट किया था। इसमें कहा गया था, बैरन इस देश का पहला शख्स होगा जो राष्ट्रपति के लिए परेशानी का सबब बनेगा। एंटरटेनमेंट वीकली के मुताबिक इस ट्वीट के फौरन बाद लोकप्रिय टीवी शो ने लेखिका को निलंबित कर दिया। रिच ने हालांकि कुछ घंटों बाद ट्वीट डिलीट कर दिया और एक दूसरे ट्वीट के जरिये माफी भी मांगी थी।

उन्होंने कहा, मैं असंवेदनशील ट्वीट के लिए माफी मांगती हूं। मुझे अपने शब्दों और कृत्य पर खेद है। यह माफी योग्य नहीं था और मैं माफी चाहती हूं। कैटी दिसंबर 2013 से सैटरडे नाइट लाइव से जुड़ी हैं और वीकेंड अपडेट से जुड़े कार्यक्रम के लिए काम करती थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश