1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत के साथ मुद्दे सुलझाने में शरीफ ने मांगी अमेरिका की मदद

भारत के साथ मुद्दे सुलझाने में शरीफ ने मांगी अमेरिका की मदद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 20, 2016 12:09 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 12:09 pm IST

न्यूयार्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत, पाकिस्तान के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए अमेरिका से मदद का आग्रह किया। 'डॉन ऑनलाइन' के मुताबिक, शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र से

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

न्यूयार्क: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत, पाकिस्तान के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए अमेरिका से मदद का आग्रह किया। 'डॉन ऑनलाइन' के मुताबिक, शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र से इतर सोमवार को न्यूयार्क में अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान अपने नैतिक दायित्व के रूप में हमेशा आतंकवाद से लड़ता रहा है। मैंने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए पड़ोसी देशों से बात की है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे अभी भी याद है कि पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने वादा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच समस्याओं के निपटारे में अमेरिका अपनी भूमिका निभाएगा।" शरीफ ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अमेरिकी प्रशासन और विदेश मंत्री जॉन केरी भारत, पाकिस्तान के बीच समस्याओं के निदान के लिए काम करेंगे।"

इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज, विदेशी मामलों पर विशेष सहायक सैयद तारीक फातेमी और विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश