1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ये है 22 बच्चों का विकी डोनर

ये है 22 बच्चों का विकी डोनर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 11, 2016 12:57 pm IST,  Updated : Jan 11, 2016 12:57 pm IST

अमेरिका के टॉड व्हाइटहर्स्ट ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन वो उन बच्चों से मिलेगा जो दरअसल उसी की संतान हैं। दरअसल टॉड स्पर्म डोनर है जिसकी वजह से 22

Todd Whitehurst- India TV Hindi
Todd Whitehurst

अमेरिका के टॉड व्हाइटहर्स्ट ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन वो उन बच्चों से मिलेगा जो दरअसल उसी की संतान हैं। दरअसल टॉड स्पर्म डोनर है जिसकी वजह से 22 निसंतान दंपत्तियों को संतान मिली यानी टॉड 22 बच्चों का बाप है।

 49 साल के टॉड को चार बच्चों के बारे में तो मालूम था लेकिन बाक़ी 18 बच्चों के बारे में तब पता चला जब जुलाई में अमेरिका के द्वीप केप कोड में इन परिवारों का समागम हुआ। इस समागम में रिश्ते में आधे भाई-बहन लगने वाले आठ बच्चे भी एक दूसरे से मिले।

 अखबार में देखा विज्ञापन तो डोनर बनने का सूझा आया

डेली मेल के अनुसार गूगल में बतौर इंजीनियर काम करने वाले टॉड की 1998 में अपने स्कूल के एक अख़बार में स्पर्म (वीर्य) डोनर के विज्ञापन पर नज़र पड़ी थी।

 टॉड के पहली शादी से दो बच्चे हैं और उनका कहना है कि उसे अपना वीर्य दान करने में कोई हिचक नहीं होती थी। 'मुझे लगता था कि स्पर्म बैंक जाने वाले लोगों को वाक़ई बच्चों की चाहत होती होगी और ज़ाहिर है आप ऐसे लोगों की मदद क्यों नहीं करना चाहेंगे?'

400 बार स्‍पर्म का दान किया

टॉड ने चार साल तक एक ही क्लिनिक में करीब 400 बार वीर्य दान किया था। उसका नाम गुप्त रखा जाता था। वीर्य प्राप्त करने वाले परिवारों को डोनर के बारे में उसकी उम्र, जाति और जन्मस्थान ही बताई जाती है।

टॉड ने बताया कि वह 22 ऐसे बच्चों को जानता है जो उसके वीर्य से पैदा हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश