1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने कहा, दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैंपियन थीं सुषमा स्वराज

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ने कहा, दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैंपियन थीं सुषमा स्वराज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2019 09:25 am IST,  Updated : Aug 08, 2019 09:25 am IST

भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुनियाभर की हस्तियों ने शोक जताया है।

Ivanka Trump and Sushma Swaraj | Twitter- India TV Hindi
Ivanka Trump and Sushma Swaraj | Twitter

वॉशिंगटन: भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुनियाभर की हस्तियों ने शोक जताया है। सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार एवं उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री भारत और दुनियाभर की 'महिलाओं के लिए चैंपियन' थीं। विदेश मंत्रालय को एक नई पहचान देने वाली सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहांत हो गया। वह 67 वर्ष की थीं।​

इवांका ने कहा, भारत ने एक जनसेवक खो दिया

इवांका ट्रंप ने सुषमा स्वराज को याद करते हुए बुधवार को एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने विभिन्न मौकों पर सुषमा के साथ खिंचाई गई अपनी 2 तस्वीरें भी पोस्ट कीं। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, ‘'पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित नेता तथा जनसेवक खो दिया। सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैंपियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है।’ इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थीं। 


माइक पोम्पियो ने भी जताया दुख
इवांका के अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी भारतीय नेता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पोम्पिओ ने कहा, ‘मेरी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। वह एक मजबूत साझेदार थीं जो हमारी इस राय से इत्तेफाक रखतीं थी कि एक अधिक लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश