1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा ने स्वाति दांडेकर को एडीबी की कार्यकारी निदेशक नामित किया

ओबामा ने स्वाति दांडेकर को एडीबी की कार्यकारी निदेशक नामित किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 20, 2015 01:01 pm IST,  Updated : Nov 20, 2015 01:05 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी राजनेता स्वाति दांडेकर को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की कार्यकारी निदेशक के बतौर नामित किया है जिसका दर्जा राजदूत क बराबर होता है। स्वाति,

स्वाति दांडेकर बनी...- India TV Hindi
स्वाति दांडेकर बनी एडीबी की कार्यकारी निदेशक

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय मूल की अमेरिकी राजनेता स्वाति दांडेकर को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की कार्यकारी निदेशक के बतौर नामित किया है जिसका दर्जा राजदूत क बराबर होता है। स्वाति, राबर्ट एम ऑर की जगह लेंगी जो 2010 से इस पद पर थे।

स्वाति भारतीय मूल की पहली अमेरिकी नागरिक हैं जो राज्य प्रतिनिधि सभा की सदस्य बनीं। ओबामा ने अन्य प्रशासनिक नियुक्ति और मनोनयन के साथ अमेरिका में एशियाई विकास बैंक में शीर्ष पद के लिए स्वाति के मनोनयन की घोषणा की।

स्वाति आइयोवा 2003 से 2009 तक राज्य की प्रतिनिधि की सदस्य रहीं और 2009 से 2011 तक राज्य सीनेट की सदस्य रही। वह अपने पति अरविंद दांडेकर के साथ 1973 में अमेरिका गईं थीं।

स्वाती दांडेकर कौन हैं-

भारत में पैदा हुई अमेरिकी नागरिक स्वाती दांडेकर मूल रुप से महाराष्‍ट्र से ताल्लुक रखती हैं। 64 साल की स्वाती पति अरविंद के साथ साल 1973 में अमेरिका आ गईं थीं। अगर शिक्षा की बात की जाए हो स्वाती ने नागपुर विश्‍वविद्यालय से BSc. और बॉम्‍बे यूनिवर्सिटी से PG Diploma किया है। स्वाती ने इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का भी चुनाव लड़ा है। आपको बता दें कि स्वाती दांडेकर लोवा के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए 2003 में चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश