1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भयानक आग, 50 से ज्यादा बिल्डिंग जलकर खाक

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भयानक आग, 50 से ज्यादा बिल्डिंग जलकर खाक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2019 09:30 am IST,  Updated : Oct 26, 2019 09:30 am IST

अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, इस काम में तेज हवा बड़ी बाधा बनी हुई है।

Embers fly from a tree as the Kincade Fire burns near Geyserville, California.- India TV Hindi
Embers fly from a tree as the Kincade Fire burns near Geyserville, California. Image Source : AP/PTI

केलिफोर्निया: अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि, इस काम में तेज हवा बड़ी बाधा बनी हुई है। तेज हवाओं की वजह से आग और भड़कती जा रही है। इनता ही नहीं तेज चल रही हवाओं के कारण कारण से एक बड़े इलाके में गैस और बिजली काटनी पड़ी है। बीते दो हफ्तों में यह दूसरा मौका है जब बिजली और गैस की सप्लाई बंद करनी पड़ी है।

आग ने 65 स्क्वायर किलोमीटर में भयंकर नुकसान किया है। अब तक 50 से ज्यादा बिल्डिंग जलकर खाक हो चुकी हैं। दो हज़ार लोगों को आग वाले क्षेत्र से हटाया जा चुका है। अब तक बीस लाख से ज्यादा लोग इस आग से प्रभावित हुए हैं। बीते गुरुवार से इस इलाके में तेज हवाएं चल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश