1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मैक्सिको: लोगों ने समलैंगिक विवाह के समर्थन में निकाली रैली

मैक्सिको: लोगों ने समलैंगिक विवाह के समर्थन में निकाली रैली

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2016 11:34 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 11:34 am IST

मैक्सिको सिटी: मैक्सिको सिटी में समलैंगिकों के सैकड़ों समर्थकों ने आज समलैंगिक विवाह के समर्थन में शहर के कैथेड्रल तक एक रैली निकाली। इससे एक दिन समलैंगिक विवाह के विरोध में हजारों लोगों ने रैली

MEXICO CITY- India TV Hindi
MEXICO CITY

मैक्सिको सिटी: मैक्सिको सिटी में समलैंगिकों के सैकड़ों समर्थकों ने आज समलैंगिक विवाह के समर्थन में शहर के कैथेड्रल तक एक रैली निकाली। इससे एक दिन समलैंगिक विवाह के विरोध में हजारों लोगों ने रैली की थी। प्रदर्शनकारियों ने कल की रैली में हम परिवार भी हैं और मैं आपके परिवार का सम्मान करता हूं, अपने परिवार का सम्मान करता हूं लिखे बैनर और तख्तियां ले रखी थीं।

शनिवार को मैक्सिको सिटी के कई स्थानों पर समलैंगिक विवाह के विरोध में ऐसी रैलियां आयोजित की गयी थीं। सफेद कपड़े पहने प्रदर्शनकारी बच्चों को एक पिता और मां की जरूरत होती है और जागो और परिवार को बचाओ के नारे लगा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि मई में राष्ट्रपति एनरिक पेना नियतो ने पूरे देश में समलैगिंक विवाहों को वैध करने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि अभी कैरेबियाई तट पर क्विंताना रू राज्य और कोवाविला में समलैंगिक विवाह वैध है। पेना नियतो की पार्टी को जून में हुये मध्यावधि चुनाव में नुकसान का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश