सैंटियागो: चिली में आए 8.3 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में अभी तक आठ लोग मारे गए, 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है और इससे उत्पन्न सुनामी के जापान के तटों तक पहुंचने की चेतावनी जारी की गयी है। भूकंप के केन्द्रबिन्दु से करीब 1500 किलोमीटर दूर पूर्व में ब्यूनस आयर्स और अर्जेंटिना जैसे शहरों में भी इमारतें हिल गयीं। चिली में लोग दहशत के मारे सड़कों पर निकल आए। टीवी फुटेज में दुकानों के फर्श टूटे हुए, बोलतें, जार और अन्य वस्तुयें इधर से उधर बिखरी हुई दिख रही हैं। उपगृहमंत्री महमूद अलेयू ने कहा, भौगोलिक रूप से अस्थिर चिली के इतिहास में यह छठा सबसे तेज भूकंप है। साथ ही यह वर्ष 2015 में अभी तक आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप है।
गृहमंत्री जॉर्गे बुर्गोस ने बताया कि भूकंप से अभी तक आठ लोगों की मौत हुई है। भूकंप के बाद और कई शक्तिशाली झटके आए जिसके कारण चिली के तटवर्ती इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी। लेकिन आज तड़के से पहले ही चेतावनी वापस ले ली गयी। बड़ी संख्या में लोगों को उंचाई वाले स्थानों पर ले जाया गया है। सुनामी की चेतावनी न्यूजीलैंड और प्रशांत महासागर तट पर स्थित अन्य देशों में भी जारी की गयी। राष्ट्रीय आपातकालीन कार्यालय ने सूचना दी है कि चिली के उत्तरी-मध्य तटवर्ती इलाके में भूकंप के कारण 1,35,000 परिवारों को बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। पहले ऐसे परिवारों की संख्या ज्यादा बतायी गयी थी।
अगली स्लाइड में देखें VIDEO: