1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. विश्व बैंक करना चाहता है भारत के इस अनुभव का इस्तेमाल

विश्व बैंक करना चाहता है भारत के इस अनुभव का इस्तेमाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2016 01:39 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 01:39 pm IST

भारत की आधार योजना की सफलता से विश्व बैंक काफी खुश हुआ है। वह आधार योजना का लाभ अफ्रीकी महाद्वीप सहित अन्य देशों में पहुंचाने के लिए विकल्प ढूंढ रहा है।

world bank- India TV Hindi
world bank

वाशिंगटन: भारत की आधार योजना की सफलता से विश्व बैंक काफी खुश हुआ है। वह आधार योजना का लाभ अफ्रीकी महाद्वीप सहित अन्य देशों में पहुंचाने के लिए विकल्प ढूंढ रहा है। इस हात की जानकारी भारत के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के महानिदेशक डॉ अजय भूषण पांडे ने कहा कि, ‘यहां लोग (विश्व बैंक में) आधार के बड़े प्रशंसक हैं। वे ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जिससे अन्य देशों को उनकी रणनीतियां बनाने में आधार के अनुभवों के उपयोग करने की सलाह दे सकें।’ पांडे यहां विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ कई बैठकें करने के लिए यहां आए थे। इन बैठकों में उन्होंने आधार के संबंध में अपनी बातें रखीं। इसके अलावा उन्होंने उन देशों के प्रतिनिधियों से भी विमर्श किया जो ‘आधार’ को अपने यहां लागू करना चाहते हैं।

अपनी प्रस्तुति में उन्होंने बताया कि कैसे आधार का प्रयोग विभिन्न तरह के सब्सिडी कार्यक्रमों के लिए किया जा रहा है और इससे सरकार के धन की बचत हुई है। उन्होंने कहा कि आधार के तहत अब एक अरब से भी ज्यादा लोगों की ऑनलाइन पहचान है। इसके अलावा एक आधार कार्ड को जारी करने का खर्च एक डॉलर से भी कम है। इसके अलावा इसका प्रयोग कभी भी, कहीं भी बिना किसी टोकन के किया जा सकता है। इसके ढेर सारे प्रयोग हैं। इसके अलावा आधार से दरवाजे तक बैंकिंग व्यवस्था पहुंची है, सब्सिडियों का सीधा हस्तांतरण संभव हुआ है जिससे सरकार को अरबों डॉलर की बचत हुई है।

उन्होंने बताया कि कई अफ्रीकी देशों के लिए यह काफी आकर्षक है। वह भी ऐसी ही व्यवस्था को अपनाकर अपने नागरिकों को एक पहचान पत्र जारी करना चाहते हैं। इस तरह से वह काफी धन बचाने में सक्षम हो सकेंगे साथ ही अपने सब्सिडी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू कर सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश