1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रम्प की जीत में इस व्यक्ति का भी रहा योगदान

ट्रम्प की जीत में इस व्यक्ति का भी रहा योगदान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 11, 2016 06:56 pm IST,  Updated : Nov 11, 2016 06:56 pm IST

मैनचेस्टर: मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबाल क्लब के अध्यक्ष एड ग्लाजेर ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान में 45,000 पाउंड का योगदान दिया था। खेल जगत के लोकप्रिय हस्तियों में से एक ग्लाजेर

Manchester United Football Club president Ed Glajer- India TV Hindi
Manchester United Football Club president Ed Glajer

मैनचेस्टर: मैनचेस्टर युनाइटेड फुटबाल क्लब के अध्यक्ष एड ग्लाजेर ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान में 45,000 पाउंड का योगदान दिया था। खेल जगत के लोकप्रिय हस्तियों में से एक ग्लाजेर ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रम्प के प्रचार अभियान में यह राशि दान की थी।

ग्लाजेर 2006 में युनाइटेड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष बने थे। इसके बाद वह अपने पिता माल्कोम ग्लाजेर के बाद क्लब के अध्यक्ष बन गए। युनाइटेड क्लब के सबसे बड़े शेयरधारक होने के बाद भी ग्लाजेर परिवार को क्लब के प्रशंसकों के बीच उस तरह की लोकप्रियता नहीं मिली थी और ट्रंप के चुनाव अभियान में किए गए योगदान से भी इसमें कुछ खास विकास नहीं हुआ।

ग्लाजेर ने हिलेरी क्लिंटन के चुनाव अभियान के लिए भी योगदान दिया था। उन्होंने 4,360 पाउंड का दान दिया। हिलेरी के चुनाव अभियान को लीवरपूल के चेयरमैन टोम वार्नर का समर्थन भी मिला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश