1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 3 साल का बच्चा बनाता है शानदार कैपेचीनो कॉफी

3 साल का बच्चा बनाता है शानदार कैपेचीनो कॉफी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2015 05:00 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 05:01 pm IST

नई दिल्ली: कहते है बच्चे बेहद ही मासूम होते हैं उन्हें जैसा सिखाया जाता है वह वैसा ही करते है हमने आपको बहुत से ऐसे बच्चों के बारे में बताया है जिन्होंने अपनी छोटी सी

colorado- India TV Hindi
colorado

नई दिल्ली: कहते है बच्चे बेहद ही मासूम होते हैं उन्हें जैसा सिखाया जाता है वह वैसा ही करते है हमने आपको बहुत से ऐसे बच्चों के बारे में बताया है जिन्होंने अपनी छोटी सी उम्र में ऐसे-ऐसे कारनामे करके दिखाए हैं, जिसपर विश्वास करना असंभव है। वैसे ही एक बच्चे के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जो है तो बहुत ही छोटा लेकिन शायद ही उस जैसी कॉफी कोई बना सकता हो। कुछ लोग बड़े होने के बाद भी उतनी अच्छी कॉफी नहीं बना सकते जितनी यह छोटा सा बच्चा बनाता है इस बच्चे के कॉफी बनाने के तरीके को देखकर आपके मुंह में पानी जरूर आ जाएगा।

क्या है वीडियो में

कोलोराडो शॉप का यह सबसे छोटा बरिस्ता है इस 3 साल के बच्चे का नाम एडलर है। एडलर को कॉफी बनाने में उसके पापा मदद कर रहे हैं। जेन वेब का कहना है कि यह इतना अच्छा कैपेचीनो बनाता है कि शायद ही कोई और बना पाए। एन्ड्रु और जेन वेब जो की एक कॉफी शॉप के मालिक है उनका कहना है कि बच्चे ने अपने पापा को कॉफी बनाते हुए देखा और उसे यह कॉफी बनते हुए देखना अच्छा लगता था देखते ही देखते वह भी इसे बनाने लगा। उन्होंने बच्चे की कैपेचीनो बनाते हुए इस वीडियो को यूट्यूब पर भी डाला है। जेन वेब का कहना है कि उसके बच्चे की और से बनाई हुई कैपेचीनो को पीकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि यह कैपेचीनो एक 3 साल के बच्चे ने बनाई है। देखें वीडियो:

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश