1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी हवाईअड्डे पर बिजली आपूर्ति ठप रहने से, हजारों यात्री फंसे

अमेरिकी हवाईअड्डे पर बिजली आपूर्ति ठप रहने से, हजारों यात्री फंसे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 18, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Dec 18, 2017 01:38 pm IST

विश्व के सबसे व्यस्तम हवाईअड्डों में से एक अटलांटा हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को बिजली आपूर्ति ठप रहने से हजारों यात्री हवाईअड्डे पर फंसे रहे।

Thousands of passengers are stranded due to power supply...- India TV Hindi
Thousands of passengers are stranded due to power supply stalled at the American airport

वाशिंगटन: विश्व के सबसे व्यस्तम हवाईअड्डों में से एक अटलांटा हार्ट्सफील्ड-जैक्सन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को बिजली आपूर्ति ठप रहने से हजारों यात्री हवाईअड्डे पर फंसे रहे। (पाकिस्तान: पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने लश्कर के आतंकियों को बताया ‘देशभक्त’)

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हवाईअड्डा प्रशासन ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने से हवाईअड्डे के कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं और हवाईअड्डा प्रशासन इस स्थिति में सुधार की दिशा में काम कर रहा है।

ट्वीट के मुताबिक, "हम इस स्थिति से परिचित हैं और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है और जल्द ही इस संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध की जाएगी।" हालांकि, अभी तक बिजली आपूर्ति ठप होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश