1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी रिपोर्ट का खुलासा, पाक परमाणु हथियारों की चोरी का अत्यधिक खतरा

अमेरिकी रिपोर्ट का खुलासा, पाक परमाणु हथियारों की चोरी का अत्यधिक खतरा

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 22, 2016 12:46 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 12:46 pm IST

अमेरिका के गैर सरकारी संगठन ने चेताया है कि पाकिस्तान ने गैर सामरिक परमाणु हथियारों की तरफ रूख किया है और इसी के साथ उसके परमाणु चोरी का खतरा बढ़ गया है।

pak nuclear weapon- India TV Hindi
pak nuclear weapon

वाशिंगटन: अमेरिका के गैर सरकारी संगठन ने चेताया है कि पाकिस्तान ने गैर सामरिक परमाणु हथियारों की तरफ रूख किया है और इसी के साथ उसके परमाणु चोरी का खतरा बढ़ गया है। अमेरिकी थिंक टैंक हार्वर्ड केनेडी स्कूल की ओर से जारी रिपोर्ट प्रीवेंटिंग न्यूक्लीयर टेररिज्म : कंटिन्युअस इम्प्रूवमेंट ऑर डेंजरस डिक्लाइन? में यह कहा गया, कुल मिलाकर पाकिस्तान में परमाणु चोरी का खतरा बहुत बढ़ गया है।

इसके अनुसार, पाकिस्तान के परमाणु जखीरे का विस्तार हो रहा है और यह गैर-सामरिक परमाणु हथियारों की ओर रूख कर रहा है और इस चलन से खतरा बढ़ता प्रतीत हो रहा है, जबकि प्रतिकूल क्षमताएं अत्यधिक बनी हुई हैं।

दीर्घकालीन आधार पर देश के ढहने या उसपर अतिवादियों के कब्जे की आशंकाओं को खारिज नहीं किया जा सकता। बहरहाल, निकट अवधि में इस तरह की आशंका की गुंजाइश कम प्रतीत हो रही है।

अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने एक सप्ताह पहले कुछ इसी तरह की चिंता जाहिर की थी जिसके बाद हार्वर्ड केनेडी स्कूल की यह रिपोर्ट सामने आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश