वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के तीन वैज्ञानिक अंतरिक्ष में 200 दिन बीताने के बाद धरती पर लौट आए। इन तीन वैज्ञानिकों में से एक महिला वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय बीताकर विश्व रिर्कोड़ भी बना दिया। सोयुज नामक यह अंतरिक्षयान कजाकिस्तान के स्टेप्स क्षेत्र में सुरक्षित लैंड हुआ।
इस अभियान से लौटे तीनो वैज्ञानिकों में मिशन की प्रमुख टैरी वर्टस (43) के साथ एंटोन शकापल्लिरो और महिला वैज्ञानिक क्रिस्टोफोरेट्टी ने अंतरितक्ष में सात महीने का समय बिताया।
नासा द्वारा बताया गया है कि 24 नवंबर को शुरु हुए इस यात्रा में इन वैज्ञानिकों ने 84 लाख मील से ज्यादा का सफर तय किया है।
38 वर्षीय महिला वैज्ञानिक क्रिस्टोफोरेट्टी ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान सोशल नेटवर्किंग साईट ट्वीटर का भी इस्तेमाल किया और उन्होंने विडियो भी अपलोड किया जिसमें उन्होनें अंतरिक्ष में रहते हुए दिनचर्या में किए गए कार्यो को दिखाया है। इस विडियो में इस महिला यात्री को खाना बनाते भी देखा जा सकता है।