1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको के लोस काबोस पर्यटन क्षेत्र में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

मेक्सिको के लोस काबोस पर्यटन क्षेत्र में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2017 12:19 pm IST,  Updated : Aug 07, 2017 12:20 pm IST

मेक्सिको के लोकप्रिय लोस काबोस अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र में एक व्यस्त तट पर तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

three people shot dead in Mexico Los Cabos Tourism area- India TV Hindi
three people shot dead in Mexico Los Cabos Tourism area

लॉसकाबोस: मेक्सिको के लोकप्रिय लोस काबोस अंतरराष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र में एक व्यस्त तट पर तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हाल के महीनों में यहां संगठित अपराध में बढ़ोतरी हुई है। (उत्तरी इटली में भीषण तूफान ने भारी तबाही, 3 लोगों की मौत)

बाजा कैलिफोर्निया सुर राज्य के अभियोजकों ने बताया कि सान जोस डेल काबो के पामिला तट पर कल हुए हमले के समय वहां विदेशी पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने एक बयान में बताया है कि घटनास्थल से गोली के घाव के साथ तीन लोगों को मृत पाया गया। दो अन्य लोग घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने तट को खाली कराकर जांच शुरू कर दी है। शहर में लोस काबोस ओपन टेनिस भी चल रहा है। लोस काबोस में इस साल अब तक 230 लोगों की हत्या हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश