1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटना, 3 पायलट मरे

अमेरिका में प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटना, 3 पायलट मरे

 Written By: IANS
 Published : Mar 16, 2017 09:19 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 09:19 pm IST

पूर्वी न्यू मेक्सिको में एक छोटे से हवाईअड्डे के पास प्रशिक्षण के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 पायलटों की मौत हो गई।

Plane Crash | AP Photo- India TV Hindi
Plane Crash | AP Photo

सांता फे (न्यू मेक्सिको): पूर्वी न्यू मेक्सिको में एक छोटे से हवाईअड्डे के पास प्रशिक्षण के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 3 पायलटों की मौत हो गई। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एयर फोर्स ने बुधवार को बताया कि एक इंजन वाला यू-28ए विमान मंगलवार शाम 6.50 बजे क्लोविस नगरपालिका हवाईअड्डे के नजदीक एक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हवाईअड्डे के निदेशक कायली बर्कशायर ने बताया कि विमान हवाईअड्डे से करीब आधे मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने बताया कि पायलट रनवे को छूकर फिर से उड़ान भरने का अभ्यास कर रहे थे, जब यह दुर्घटना हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश