1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडा के ओंटारियो प्रांत में तीन पंजाबी मंत्री नियुक्त

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में तीन पंजाबी मंत्री नियुक्त

 Reported By: IANS
 Published : Jun 19, 2021 02:15 pm IST,  Updated : Jun 19, 2021 02:16 pm IST

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कैबिनेट फेरबदल में तीन पंजाबियों को मंत्री नियुक्त किया गया है।

कनाडा के ओंटारियो...- India TV Hindi
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में तीन पंजाबी मंत्री नियुक्त Image Source : IANS

टोरंटो: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में कैबिनेट फेरबदल में तीन पंजाबियों को मंत्री नियुक्त किया गया है। मोगा में जन्मे 47 वर्षीय परम गिल को शुक्रवार को ओंटारियो का नागरिकता और बहुसंस्कृतिवाद का नया मंत्री नियुक्त किया गया। प्रबमीत सकारिया को ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में पूर्ण कैबिनेट रैंक मिला है। वो पहले स्मॉल बिजनेस एंड रेड टेप रिडक्शन एसोसिएट मिनिस्टर थे। सरकारिया ने अपनी पदोन्नति के बाद कहा, "ओन्टारियो के ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में शपथ लेना सम्मान की बात है। मैं प्रीमियर फोर्ड और अपने सहयोगियों के साथ ओंटारियो का समर्थन करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए समर्पित हूं।"

जालंधर के बिल्गा से आने वाली नीना टांगरी को स्मॉल बिजनेस एंड रेड टेप रिडक्शन का एसोसिएट मिनिस्टर बनाया गया है। अब तक, वह आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और व्यापार मंत्री के संसदीय सहायक के रूप में कार्यरत थीं।

नीना ने कहा, "स्मॉल बिजनेस एंड रेड टेप रिडक्शन के एसोसिएट मंत्री के रूप में शपथ लेने को लेकर उत्साहित हूं। प्रीमियर को धन्यवाद।" लेकिन गिल की नागरिकता और बहुसंस्कृतिवाद मंत्री के रूप में नियुक्ति ने भारतीय-कनाडाई समुदाय में कई लोगों को चौंका दिया।

गिल ने कहा, "किसने सोचा होगा कि एक युवा लड़का जो कम उम्र में भारत से कनाडा में आकर बस गया था, जिसे एक सिंगल मदर ने पाला था, आज वह प्रांत के नागरिकता और बहुसंस्कृतिवाद मंत्री के रूप में शपथ लेगा।" उन्होंने पहले हाउस ऑफ कॉमन्स में एक सांसद के रूप में कार्य किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश