1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मोसूल से ISIS को बाहर करना एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम: अमेरिका

मोसूल से ISIS को बाहर करना एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम: अमेरिका

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 18, 2016 11:26 am IST,  Updated : Oct 18, 2016 11:26 am IST

वाशिंगटन: इराकी बलों के मोसूल शहर से इस्लामिक स्टेट को खदेड़ने के अपने अभियान में आगे बढ़ने के साथ ही अमेरिका ने कहा है कि आतंकी समूह की स्वघोषित राजधानी से उसे बाहर करना एक

व्हाइट हाउस के प्रेस...- India TV Hindi
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट

वाशिंगटन: इराकी बलों के मोसूल शहर से इस्लामिक स्टेट को खदेड़ने के अपने अभियान में आगे बढ़ने के साथ ही अमेरिका ने कहा है कि आतंकी समूह की स्वघोषित राजधानी से उसे बाहर करना एक महत्वपूर्ण रणनीतिक घटनाक्रम होगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉन अर्नेस्ट ने कल संवाददाताओं से कहा, मेरे ख्याल से मोसूल की आबादी और विशाल भूगोलिक क्षेत्र को देखते हुए राष्ट्रपति यह मानेंगे कि यह महत्वपूर्ण परीक्षा होगी।

उन्होंने कहा कि इसका प्रतीकात्मक महत्व है क्योंकि ISIS ने मोसूल पर अपना नियंत्रण स्थापित किया और उन्हें शहर से खदेड़ना एक महत्पवूर्ण रणनीतिक घटनाक्रम होगा। अर्नेस्ट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसलिए अमेरिका और हमारे इराकी साझेदार इस अभियान की तैयारी करने के लिए पिछले कई महीनों मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह मानते हुए कहा कि मोसूल की लड़ाई अगली परीक्षा होगी क्योंकि इराक में जमीन पर पहले ही बढ़त हासिल कर ली गई है और रमादी और तिकरित को ISIS से वापस लिया गया है।

प्रेस सचिव ने कहा कि यह अपनी आबादी के लिहाज से महत्वपूर्ण शहर थे और इराकी बलों ने इन शहरों से ISIS को खदेड़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने ऐसा अमेरिका और हमारे गठबंधन साझेदारों की मदद से किया। अन्य सवाल के जवाब में व्हाइट हाउस के अधिकारी अर्नेस्ट ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि इस अभियान को पूरा करने के लिए कोई समयसीमा तय की गई है।

उन्होंने कहा कि बिल्कुल, यह इराक में ISIS के खिलाफ हमारे अभियान के अगले महत्वपूर्ण कदम को दिखाता है। अमेरिका ने इराकी सरकार और इराकी सुरक्षा बलों की मदद के लिए 67 सदस्यीय गठबंधन को जुटाया क्योंकि वे अपने देश से ISIS को बाहर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोसूल इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह वह शहर है जहां ISIS के नेताओं ने खिलाफत की मंशा का ऐलान किया था। यह अब इराक में ISIS का दूसरा प्रमुख केंद्र है।

इराकी सरकार ने ऐलान किया है कि इसके सुरक्षा बलों ने ISIS विरोधी गठबंधन के सहयोग से इराक के उत्तरी शहर मोसूल को मुक्त कराने का अभियान शुरू किया है जो इस्लामिक स्टेट की स्वघोषित राजधानी है, जिसके बाद अमेरिकी की यह प्रतिक्रिया आई है। पेंटागन के प्रेस सचिव पिटर कुक ने कहा कि ISIS विरोधी अभियान का यह ऑपरेशन का निर्णायक पल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश