नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘हम चीन को अपने देश का बलात्कार करते रहने की छूट नहीं दे सकते। वे ऐसा ही कर रहे हैं।’ ट्रंप ने इतवार को इंडियान के फोर्ट वैने में चीन के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे का जिक्र करते हुए एक रैली में यह बात कही। अमेरिका की तुलना में चीन के ज्यादा निर्यात का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के व्यापार को चीन खत्म कर रहा है।
रिपब्लिकन नेता ट्रंप ने आगे कहा कि हमलोग चौतरफा पिछड़ रहे हैं लेकिन हमारे पास कार्ड्स हैं, इसे भूलना नहीं चाहिए। हम किसी गुल्लक की तरह हो गए हैं जिसे लूट लिया जा रहा है। हमारे पास चीन से ज्यादा ताकत है। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका का संबंध के रेप करने वाला और रेप पीड़िता की तरह है।
ट्रंप ने कहा कि वह चीन को लेकर गुस्से में नहीं हैं, लेकिन अमेरिकी नेताओं ने अपनी सामर्थ्य खो दी है और वे नकारे हो गए हैं। इससे पहले ट्रंप ने 2011 में भी कहा था कि चीन अमेरिका का 'रेप' कर रहा है। उन्होंने तब यह बात न्यू हैम्पशर में अमेरिकी मैन्युफैक्चर के समर्थन में कही थी।