1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप -पुतिन की बैठक में नहीं था कुछ भी गोपनीय

ट्रंप -पुतिन की बैठक में नहीं था कुछ भी गोपनीय

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2017 09:34 am IST,  Updated : Jul 20, 2017 09:34 am IST

क्रेमलिन ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच हुई बैठक के महत्व को कम करते हुए कहा कि बैठक में कुछ भी गुप्त या गोपनीय नहीं है।

Trump and Putin meeting was not confidential- India TV Hindi
Trump and Putin meeting was not confidential

मॉस्को: क्रेमलिन ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच हुई बैठक के महत्व को कम करते हुए कहा कि बैठक में कुछ भी गुप्त या गोपनीय नहीं है। पहले इस बैठक की जानकारी नहीं दी गई थी। (जापान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं)

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, इस बैठक के लिए गुप्त या गोपनीय शब्दों का इस्तेमाल पूर्ण आश्चर्य एवं नासमझी को उकसावा देता है। रूस की समाचार समिति तास की एक रिपोर्ट में दिए उनके बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि बैठक होने की बात राजनायिकों द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वीकार की जा चुकी है।

उन्होंने कहा, कोई गुप्त और गोपनीय बैठक नहीं हुई। ऐसा कहना एक दम बकवास बात है। अमेरिकी मीडिया में आने वाली बैठक की रिपोर्टों की कल व्हाइट हाउस ने पुष्टि कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश