1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने के फैसले को ट्रंप ने सराहा

उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने के फैसले को ट्रंप ने सराहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2018 10:48 am IST,  Updated : May 13, 2018 10:48 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को प्योंगयांग के अपने परमाणु परीक्षणों को नष्ट करने के फैसले की सराहना करते हुए इसे बुद्धिमानी भरा कदम बताया।

Trump appreciated the decision to destroy North Korea's...- India TV Hindi
Trump appreciated the decision to destroy North Korea's nuclear test sites

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को प्योंगयांग के अपने परमाणु परीक्षणों को नष्ट करने के फैसले की सराहना करते हुए इसे बुद्धिमानी भरा कदम बताया। उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा था कि वह 23 से 25 मई के बीच अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करेगा। (उत्तर कोरिया ने लिया बड़ा फैसला, अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को करेगा नष्ट )

प्योंगयांग ने कहा कि वह अपने सभी परमाणु परीक्षण स्थलों की सुरंगों में विस्फोट करेगा। इन परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की प्रक्रिया में सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया जाएगा, वहां से सभी तरह के शोध सामानों को हटाया जाएगा और परमाणु स्थल के आसपास के क्षेत्र को भी पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

उत्तर कोरिया के इस कदम का उल्लेख करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर कोरिया ने 12 जून को बैठक से पहले अपने परमाणु परीक्षण स्थलों को नष्ट करने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि ट्रंप और किम जोंग के बीच 12 जून को सिगापुर में बैठक होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश