1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हार्ले-डेविडसन के बहिष्कार का डोनाल्ड ट्रंप ने किया समर्थन

हार्ले-डेविडसन के बहिष्कार का डोनाल्ड ट्रंप ने किया समर्थन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2018 07:28 am IST,  Updated : Aug 13, 2018 07:28 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ से प्रभावित हार्ले-डेविडसन के विदेश में जाकर उत्पादन करने की योजना की घोषणा के बाद लोगों द्वारा किए जा रहे बहिष्कार का समर्थन किया है

हार्ले-डेविडसन, डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
हार्ले-डेविडसन के बहिष्कार का डोनाल्ड ट्रंप ने किया समर्थन Image Source : एपी

वाशिंगटन (अमेरिका): अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ से प्रभावित हार्ले-डेविडसन के विदेश में जाकर उत्पादन करने की योजना की घोषणा के बाद लोगों द्वारा किए जा रहे बहिष्कार का समर्थन किया है। ट्रंप ने ट्वीट किया, ''हार्ले डेविडसन रखने वाले कई लोगों ने योजना बनाई है कि अगर यह कंपनी उत्पादन के लिए विदेश जाती है तो वह उसका बहिष्कार करेंगे।'' 

ट्रंप ने कहा, ''कई अन्य कंपनियां हमारी तरफ आ रही हैं, इसमें हार्ले के प्रतिद्वंद्वी भी शामिल है। यह कंपनी का बेहद खराब कदम है।'' राष्ट्रपति ने इस मामले को बेहद निजी बना दिया है। दरअसल विस्कोंसिन स्थित इस कंपनी ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह उत्पादन का कुछ काम विदेशों में ले जा रहे हैं। यह कंपनी कभी राष्ट्रपति की पसंदीदा कंपनी हुआ करती थी। 

दरअसल ट्रंप ने जब से यूरोपीय स्टील और एल्युमिनियम पर सख्त कर लगाये हैं तब से इस पर यूरोपीय संघ के करों का बोझ बढ़ गया है। अमेरिका की कई कंपनियां इस बात की शिकायत कर रही हैं कि प्रशासन द्वारा लगाई गई टैरिफ नीति से उन्हें परेशानी हो रही है लेकिन ट्रंप इस मुद्दे को वफादारी की परीक्षा का मुद्दा बनाए हुए हैं। ट्रंप ने इस सप्ताह ट्वीट किया था, '' मैंने आपके लिए बहुत कुछ किया और उसके बाद यह सब।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश