1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने मीडिया पर साधा निशाना कहा- ‘‘ फर्जी खबरें ’’ देश की ‘‘ सबसे बड़ी दुश्मन ’’

ट्रंप ने मीडिया पर साधा निशाना कहा- ‘‘ फर्जी खबरें ’’ देश की ‘‘ सबसे बड़ी दुश्मन ’’

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2018 10:59 am IST,  Updated : Jun 14, 2018 11:00 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपनी ऐतिहासिक शिखर वार्ता को लेकर मीडिया की संशय वाली कवरेज को चुनौती देते हुए कहा कि ‘‘ फर्जी खबरें ’’ देश की ‘‘ सबसे बड़ी दुश्मन ’’ हैं।

Trump calls the American media the biggest enemy of the...- India TV Hindi
Trump calls the American media the biggest enemy of the country

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपनी ऐतिहासिक शिखर वार्ता को लेकर मीडिया की संशय वाली कवरेज को चुनौती देते हुए कहा कि ‘‘ फर्जी खबरें ’’ देश की ‘‘ सबसे बड़ी दुश्मन ’’ हैं। राष्ट्रपति ने कल वाशिंगटन पहुंचने के कुछ घंटों बाद यह ट्वीट किया जिसने फरवरी 2017 के उनके उस ट्वीट को याद दिला दिया जिसमें उन्होंने कई प्रमुख समाचार संगठनों को ‘‘ अमेरिकी लोगों का दुश्मन ’’ बताया था। ('खतरों के खिलाड़ी' रैकून ने 25 मंजिला इमारत पर चढ़कर इंटरनेट पर मचाई सनसनी, VIDEO वायरल )

ट्रंप ने सिंगापुर शिखर वार्ता से लौटने के बाद ट्वीट कर कहा , ‘‘ फेक न्यूज, खासतौर से एनबीसी और सीएनएन, उत्तर कोरिया के साथ समझौते को कमतर करके बताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘500 दिन पहले वे इस समझौते के लिए इस तरह गुहार लगा रहे होते मानो युद्ध छिड़ने वाला है। हमारे देश की सबसे बड़ी दुश्मन फर्जी खबरें हैं जिन्हें मूर्ख आसानी से गढ़ लेते हैं।’’

ट्रंप का ट्वीट न्यूयॉर्क टाइम्स की उस खबर के बाद आया है जिसमें ट्रंप प्रशासन में वैज्ञानिक विशेषज्ञता के अभाव और कनाडा में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अमेरिकी मीडिया की ईमानदारी पर ट्रंप द्वारा सवाल खड़े करने की बात की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश