1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने दी पीएम मोदी को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई

ट्रंप ने दी पीएम मोदी को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 28, 2017 06:37 am IST,  Updated : Mar 28, 2017 06:37 am IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूपी में हासिल हुई प्रचंड जीत के लिए भरतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी ट्रंप ने फोन करके उन्हें हाल के विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई

trump congratulates pm modi for victory in assembly polls- India TV Hindi
trump congratulates pm modi for victory in assembly polls

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूपी में हासिल हुई प्रचंड जीत के लिए भरतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी ट्रंप ने फोन करके उन्हें हाल के विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रंप ने मोदी और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को चुनावों में उनकी जीत पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नेताओं ने फोन पर बात की। स्पाइसर ने कहा, राष्ट्रपति ने आज सुबह जर्मन चांसलर मर्केल तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करके उन्हें उनके दलों की चुनावी जीत पर बधाई दी।

हाल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे और चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा तथा मणिपुर में भाजपा की सरकार बनी थी। पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनी थी। विमुद्रीकरण के फैसले के बाद पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को मोदी की लोकप्रियता पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश