1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. किम जोंग- उन के साथ बैठक को लेकर उत्साहित हैं ट्रंप

किम जोंग- उन के साथ बैठक को लेकर उत्साहित हैं ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 27, 2018 11:12 am IST,  Updated : Mar 27, 2018 11:14 am IST

व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग- उन के बीच ठोस बैठक को लेकर वाशिंगटन उत्साहित है।

trump-kim- India TV Hindi
trump-kim

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग- उन के बीच ठोस बैठक को लेकर वाशिंगटन उत्साहित है। इस माह की शुरुआत में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने ट्रंप को किम की ओर से भेंट का निमंत्रण दिया था। ट्रंप के निमंत्रण स्वीकार करने पर पूरा विश्व आश्चर्यचकित था। (फेसबुक के साथ-साथ गूगल, ट्विटर पर भी लटकी तलवार, समिति ने बयान देने के लिए बुलाया )

उत्तर कोरियाई नेता ने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर कथित तौर पर प्रतिबद्धता जाहिर की है। ट्रंप ने कहा कि किम ने बैठक होने तक किसी भी प्रकार का मिसाइल परीक्षण न करने का वादा भी किया है। संवाददाता सम्मेलन में व्हाइट हाउस प्रधान उप प्रेस सचिव राज शाह ने कहा, ‘‘ हम कुछ महिनों में ठोस बातचीत की उम्मीद कर रहे हैं।’’

किम जोंग- उन के चीन में होने की खबरों पर सवाल किए जाने पर शाह ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उन खबरों की पुष्टि नहीं कर सकते। हमें नहीं पता की वे सही ही हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश