1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: ट्रंप के भद्दे बयानों के चलते भारतीय-अमेरिकी नेता को जीतने की उम्मीद

अमेरिका: ट्रंप के भद्दे बयानों के चलते भारतीय-अमेरिकी नेता को जीतने की उम्मीद

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2016 03:10 pm IST,  Updated : Oct 19, 2016 03:10 pm IST

वाशिंगटन: न्यूजर्सी से अमेरिकी कांग्रेस की सदस्यता के लिए चुनाव लड़ रहे एक भारतीय-अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता को विश्वास है कि महिलाओं के बारे में डोनाल्ड ट्रंप के भद्दे बयानों के चलते आठ नवंबर को होने

trump ridiculous statements expect to win the indian...- India TV Hindi
trump ridiculous statements expect to win the indian american leader

वाशिंगटन: न्यूजर्सी से अमेरिकी कांग्रेस की सदस्यता के लिए चुनाव लड़ रहे एक भारतीय-अमेरिकी सामाजिक कार्यकर्ता को विश्वास है कि महिलाओं के बारे में डोनाल्ड ट्रंप के भद्दे बयानों के चलते आठ नवंबर को होने वाले आम चुनावों में वह चार बार के विजेता और अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी लियोनार्ड लांस को अपदस्थ कर इस सीट पर जीत हासिल करेंगे।

न्यूजर्सी में सातवें कांग्रेसनल डिस्टि्रक्ट से अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए दौड़ में शामिल 30 वर्षीय डेमोक्रेट पीटर जैकब ने कहा, चीजें तेजी से बदल रहीं हैं। मेरे पास अब बहुत अच्छा मौका है। महिलाओं के बारे में ट्रंप के भद्दे और अशिष्ट बयानों से न्यूजर्सी के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। पिछले कई दशक से इस सीट से कांग्रेस में रिपब्लिकन नेता जाते रहे हैं।

केरल में जन्मे जेकब ने न्यूजर्सी में अपने घर में बातचीत के दौरान दावा किया कि शनिवार की सुबह घर घर जाकर संपर्क के अपने अभियान के कुछ घंटे बाद वह एक ट्रंप समर्थक को अपने लिए वोट देने को मनाने में सफल रहे। एक हालिया आंतरिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी लियोनार्ड लांस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। लांस को 37 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं का समर्थन है वहीं जैकब को 34 प्रतिशत लोगों का समर्थन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश