1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बंदूक-समर्थक लॉबी से ट्रंप ने कहा, बंदूक मुक्त क्षेत्रों से दिलाएंगे मुक्ति

बंदूक-समर्थक लॉबी से ट्रंप ने कहा, बंदूक मुक्त क्षेत्रों से दिलाएंगे मुक्ति

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2016 06:06 pm IST,  Updated : May 21, 2016 06:07 pm IST

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो देश को बंदूक मुक्त क्षेत्रों से निजात दिलाएंगे।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वह अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो देश को बंदूक मुक्त क्षेत्रों से निजात दिलाएंगे। नेशनल राइफल एसोसिएशन (NRA) में लोगों को संबोधित करते समय ट्रंप ने कहा कि बंदूक-मुक्त क्षेत्र। हमलोग ऐसे क्षेत्रों से निजात चाहते हैं, बिल्कुल ठीक है न? मैं आपसे इस बारे में कह सकता हूं।

ट्रम्प का यह वादा उनके लिखित भाषण का हिस्सा नहीं था। लॉबी समूहों के समर्थन में अपना रूख जताने के लिए एनआरए ने ट्रम्प का समर्थन किया। ट्रम्प ने कहा, यह मेरे भाषण का हिस्सा नहीं था, आपके साथ मुझे अवश्य ईमानदार होना चाहिए। ट्रम्प ने वहां मौजूद भीड़ में जोश भरते हुए कहा, हम इनसे निजात पाने जा रहे हैं। धन्यवाद। हमलोग बंदूक-मुक्त क्षेत्रों से निजात पाने जा रहे हैं। बिल्कुल ठीक है न? उन्होंने कहा कि NRA के समर्थन से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सेकंड अमेंडमेंट संकट में है।

उन्होंने कहा, धूर्त हिलेरी क्लिंटन सबसे बड़ी बंदूक-विरोधी, सेकंड अमेंडमेंट-विरोधी हैं, राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल ऐसी अब तक की पहली उम्मीदवार हैं। मैंने पहले भी कहा था कि वह सेकंड अमेंडमेंट को खत्म करना चाहती हैं। वह आपकी बंदूकें आपसे छीन लेना चाहती हैं। वह इसे खत्म करना चाहती हैं।

ट्रम्प के भाषण के दौरान हफिंगटन पोस्ट के एक रिपोर्टर ने ट्वीट किया कि ट्रम्प की कई संपत्तियां बंदूक-मुक्त क्षेत्र में है। उसने कहा कि उसने ट्रंप की कई संपत्तियों में फोन करके पूछा है कि क्या उनके परिसरों में बंदूकें ले जाने की अनुमति है और इसपर उन्हें जवाब मिला है नहीं। इन परिसरों में ट्रंप का मार आ लागो, ट्रंप का शिकागो स्थित होटल ,वर्जीनिया में उनकी वाइनरी और लास वेगास में उनका होटल शामिल हैं। NRA के अधिकारियों ने समर्थकों से कहा कि ट्रम्प ही एकमात्र ऐसे उम्मीदवार बचे हैं जो उनके सेकंड अमेंडमेंट अधिकारों का समर्थन करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश