1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दीवार बनाने के लिए ट्रंप लगा सकते हैं मेक्सिको आयातित सामान पर 20 प्रतिशत कर

दीवार बनाने के लिए ट्रंप लगा सकते हैं मेक्सिको आयातित सामान पर 20 प्रतिशत कर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2017 10:20 am IST,  Updated : Jan 27, 2017 10:20 am IST

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको जैसे उन देशों से आयात किए जाने वाले सामान पर 20 प्रतिशत का कर लगाने पर विचार कर रहे हैं, जिनसे किया जाने वाला आयात अमेरिका से किए जाने वाले

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मेक्सिको जैसे उन देशों से आयात किए जाने वाले सामान पर 20 प्रतिशत का कर लगाने पर विचार कर रहे हैं, जिनसे किया जाने वाला आयात अमेरिका से किए जाने वाले निर्यात की तुलना में ज्यादा है।

व्हाइट हाउस के अनुसार, यह कर लगाने का उद्देश्य अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर बनाई जाने वाली दीवार के लिए धन जुटाना है। यह अमेरिका और मेक्सिको की सीमा पर प्रस्तावित इस दीवार के निर्माण के लिए धन जुटाने के तरीकों में से एक है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने ट्रंप के साथ फिलाडेल्फिया से वाशिंगटन डीसी जाते समय एयर फोर्स वन में मौजूद संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल यह प्रस्ताव सिर्फ मेक्सिको के लिए है।

स्पाइसर ने कहा, यदि आप उस 50 अरब डॉलर के आयात पर 20 प्रतिशत की दर से कर लगाते हैं तो यह एक ऐसा काम है, जिसे 160 अन्य देश इस समय कर रहे हैं। हमारे देश की नीति है कि निर्यात पर कर लगाओ और आयातित वस्तुओं को मुक्त रूप से आने दो। यह हास्यास्पद है। आयात पर कर लगाने की नीति से हम एक साल में 10 अरब डॉलर पा सकते हैं और इस अकेली प्रक्रिया से दीवार के निर्माण के खर्च का भुगतान कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश