1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देंगे ट्रंप

यरूशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देंगे ट्रंप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 06, 2017 10:42 am IST,  Updated : Dec 06, 2017 10:42 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की घोषणा करेंगे।

Trump to recognize Jerusalem as Israel capital- India TV Hindi
Trump to recognize Jerusalem as Israel capital

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की घोषणा करेंगे। साथ ही वह विदेश मंत्रालय को आदेश देंगे कि अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम लाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार ट्रंप बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे अपनी रणनीति के साथ यरुशलम संबंधी घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप की यरुशलम पर लंबे समय से प्रत्याशित घोषणा की पूर्वसंध्या पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘राष्ट्रपति कहेंगे कि अमेरिकी सरकार यरुशलम को इस्राइल की राजधानी के तौर पर मान्यता देती है।

वह इसे ऐतिहासिक वास्तविकता को पहचान देने के तौर पर देखते हैं। यरुशलम प्राचीन काल से यहूदी लोगों की राजधानी रहा है और आज की वास्तविकता यह है कि यह शहर सरकार, महत्वपूर्ण मंत्रालयों, इसकी विधायिका, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र है।’’ अपने बयान में ट्रंप तेल अवीव से अमेरिकी दूतावास को यरुशलम स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विदेश मंत्रालय को आदेश भी देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश