1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Twitter की बड़ी कार्रवाई, बंद किए फर्जी खबर फैलाने वाले हजारों खाते

Twitter की बड़ी कार्रवाई, बंद किए फर्जी खबर फैलाने वाले हजारों खाते

 Reported By: PTI
 Published : Sep 20, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 07:28 pm IST

ट्विटर ने फर्जी खबरें फैलाने तथा सरकार समर्थित प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात, चीन और स्पेन जैसे देशों में हजारों खाते बंद कर दिए हैं।

twitter- India TV Hindi
twitter

वॉशिंगटन: ट्विटर ने फर्जी खबरें फैलाने तथा सरकार समर्थित प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात, चीन और स्पेन जैसे देशों में हजारों खाते बंद कर दिए हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि चीन के ट्विटर खाते हांगकांग में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर विरोधाभासी बातें फैलाने में संलिप्त थे। इसी तरह कतर और यमन को निशाना बनाकर सउदी अरब के पक्ष में माहौल बनाने को लेकर संयुक्त अरब अमीरात तथा मिस्र स्थित कई खाते बंद किए गए।

कंपनी ने कहा कि स्पेन और इक्वाडोर के भी कुछ खातों को फर्जी खबर फैलाने के कारण बंद किया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश