सैन फ्रांसिस्को: कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने 'अमानवीय भाषा' के तहत प्रतिंबध के दायरे को बढ़ाते हुए इस संक्रमण को भी जोड़ दिया है। ट्विटर की सुरक्षा टीम ने एक ऑनलाइन पोस्ट में कहा कि धार्मिक समुदायों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने संबंधी प्रतिबंध का नियम अब 'उम्र, अशक्तता अथवा बीमारी को लेकर की गई अमानवीय भाषा' के मामले में भी लागू होगा। इसमें कहा गया कि हमारी प्राथमिकता ऑफलाइन खतरे को संबोधित करने को लेकर है और देखने में आया है कि अमानवीय भाषा इस खतरे को और बढ़ा देती है। इसमें कहा गया कि ट्विटर ऐसे पुराने सभी ट्वीट को हटा देगा, जोकि नए नियम का उल्लंघन करते हैं।
- Hindi News
- विदेश
- अमेरिका
- Twitter ने 'अमानवीय टिप्पणियों' पर प्रतिबंध का दायरा बढ़ाया
Twitter ने 'अमानवीय टिप्पणियों' पर प्रतिबंध का दायरा बढ़ाया
कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने 'अमानवीय भाषा' के तहत प्रतिंबध के दायरे को बढ़ाते हुए इस संक्रमण को भी जोड़ दिया है।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement