1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अलकायदा का समर्थन करने के मामले में दो भारतीय भाइयों पर आरोप

अलकायदा का समर्थन करने के मामले में दो भारतीय भाइयों पर आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2015 11:15 am IST,  Updated : Nov 06, 2015 11:15 am IST

वाशिंगटन: अलकायदा के नेता अनवर अल-अवलाकी को साजो-सामान संबंधी सहायता पहुंचाने के मामले में एक संघीय अमेरिकी अदालत ने चार लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें दो भारतीय भाई भी शामिल हैं। अभियोजन पक्ष के

अलकायदा का समर्थन...- India TV Hindi
अलकायदा का समर्थन करने का दो भारतीयों पर आरोप

वाशिंगटन: अलकायदा के नेता अनवर अल-अवलाकी को साजो-सामान संबंधी सहायता पहुंचाने के मामले में एक संघीय अमेरिकी अदालत ने चार लोगों को आरोपी बनाया है जिनमें दो भारतीय भाई भी शामिल हैं। अभियोजन पक्ष के वकीलों ने आज बताया कि दो भारतीय भाई 37 वर्षीय याह्या फारूक मोहम्मद और 36 वर्षीय इब्राहीम जुबैर मोहम्मद को आरोपी बनाया गया है। अन्य दो आरोपी 35 वर्षीय आसिफ अहमद सलीम और उसका 45 वर्षीय भाई सुल्ताने रूम सलीम हैं।

 

चारों आरोपियों पर आतंकवादियों को साजो सामान संबंधी मदद मुहैया कराने की साजिश करने का आरोप लगाया गया है। फारूक और इब्राहीम पर बैंकों में हजारों डॉलर की धोखाधड़ी करने का अतिरिक्त आरोप भी लगाया गया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश