1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओक्लाहोम के जंगलों में आग लगने से 2 लोगों की मौत

ओक्लाहोम के जंगलों में आग लगने से 2 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 17, 2018 12:22 pm IST,  Updated : Apr 17, 2018 12:22 pm IST

पश्चिमी ओक्लाहोमा के जंगलों में आग से दो लोगों की मौत हो गई है, साथ ही उच्च तापमान , कम आर्द्रता और तेज हवाओं ने ऐसे हालात बना दिए हैं जो पिछले एक दशक में दिखाई नहीं दिए हैं।

Two people died in Oklahoma forests
 - India TV Hindi
Two people died in Oklahoma forests  

ओक्लाहोमा सिटी: पश्चिमी ओक्लाहोमा के जंगलों में आग से दो लोगों की मौत हो गई है, साथ ही उच्च तापमान , कम आर्द्रता और तेज हवाओं ने ऐसे हालात बना दिए हैं जो पिछले एक दशक में दिखाई नहीं दिए हैं। (रासायनिक हथियार जांचकर्ताओं को मिली सीरिया रासायनिक हमले की जांच की मंजूरी )

मौसम सेवा के मौसम वैज्ञानिक डौग स्पिगर ने कहा कि कल के पूर्वानुमान के अनुसार पिछले 10 साल में इसका खतरा सबसे अधिक बढ़ गया है। हवा में 10 प्रतिशत आर्द्रता के साथ तापमान के 90 के आसपास पहुंचने और 64 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

‘ टेक्सास ए एंड एम फॉरेस्ट सर्विज फायर ’ के प्रमुख मार्क स्टेनफोर्ड ने कहा , ‘‘ इन स्थितियों से आग और तेजी से फैल सकती है और इससे दमकल कर्मियों को इसपर काबू पाने में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं जो लोगों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश