1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. UN प्रमुख ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर चिंता व्यक्त की

UN प्रमुख ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर चिंता व्यक्त की

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2015 12:10 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 01:43 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वह दोनों पक्षों द्वारा अनुरोध किए जाने पर मध्यस्थता

UN प्रमुख ने भारत...- India TV Hindi
UN प्रमुख ने भारत पाकिस्तान के बीच तनाव पर चिंता जताई

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वह दोनों पक्षों द्वारा अनुरोध किए जाने पर मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। बान के उप प्रवक्ता फरहान हक से जब संवाददाताओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच गतिरोध के बारे में पूछा और कहा कि क्या संयुक्त राष्ट्र प्रमुख परमाणु सशस्त्र दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच मतभेदों को सुलझाने में मदद करने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव रखेंगे, उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि कश्मीर के मुद्दे पर महासचिव ने अतीत में क्या कहा है और वह अब भी इस मुद्दे को लेकर चिंतित है लेकिन हमारे पास इस पर कुछ नया कहने के लिए नहीं है।

हक ने कहा, जहां तक मध्यस्थता की बात है, तो आप जानते हैं कि संयुक्त राष्ट्र के मध्यस्थता करने का तरीका यह है कि इसके लिए दोनों पक्षों को अनुरोध करना आवश्यक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश