1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लड़कियों का लेंगिंग पहनना पड़ा महंगा, US एयरलाइंस ने सफर करने से रोका

लड़कियों का लेंगिंग पहनना पड़ा महंगा, US एयरलाइंस ने सफर करने से रोका

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2017 02:11 pm IST,  Updated : Mar 27, 2017 02:11 pm IST

अमेरिका की बड़ी विमानन कंपनियों में शामिल यूनाइटेड एयरलाइंस ने दो लड़कियों को विमान में चढ़ाने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उन्होंने लेगिंग पहनी थी। एयरलाइंस के इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई और लोगों ने कंपनी के इस बर्ताव...

united airlines- India TV Hindi
united airlines

वाशिंगटन: अमेरिका की बड़ी विमानन कंपनियों में शामिल यूनाइटेड एयरलाइंस ने दो लड़कियों को विमान में चढ़ाने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उन्होंने लेगिंग पहनी थी। एयरलाइंस के इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई और लोगों ने कंपनी के इस बर्ताव को लैंगिक भेदभाव से भरी नीति बताया।

ये भी पढ़े

विमानन कंपनी के प्रवक्ता जॉनथन गुरिन ने कहा कि रविवार की सुबह डेनवर से मिनिपोलिस जाने वाले विमान पर इन लड़कियों को इसलिए नहीं चढ़ने दिया गया क्योंकि वे कर्मचारी पास पर यात्रा कर रही थीं और इस सुविधा का लाभ लेने वालों के लिए विशेष ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी होता है। हालांकि इन लड़कियों की उम्र का जिक्र नहीं किया गया है।.

लेगिंग पहनी एक अन्य लड़की को भी विमान में सवार होने से अपने कपड़े बदलने पड़े थे।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, विमानन कंपनी की ड्रेस कोड नीति कर्मचारी पास पर यात्रा करने वाली महिलाओं को लाइक्रा या स्पैनडेक्स पैंट.. जैसे लेगिंग पहनने से प्रतिबंधित करती है। लेकिन कंपनी की इस कार्रवाई ने ट्विटर पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है।

डेनवर की एक कार्यकर्ता शैनन वाट्स ने ट्वीट किया कि उन्होंने इस घटनाक्रम को देखा है। उन्होंने महिलाओं के वस्त्र पर यूनाइटेड एयरलाइंस के इस फैसले पर सवाल उठाया। वाट्स ने लिखा, लड़कियों में से एक के पिता को हाफ पैंट पहनकर अंदर जाने दिया गया। उन्होंने इस नीति को लिंगभेद बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश