1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इजरायल में कार सेक्स एक्ट के वीडियो पर संयुक्त राष्ट्र 'हैरान'

इजरायल में कार सेक्स एक्ट के वीडियो पर संयुक्त राष्ट्र 'हैरान'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2020 11:15 pm IST,  Updated : Jun 29, 2020 04:32 pm IST

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइल में संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक कार में कथित सेक्स एक्ट फुटेज से हैरान-परेशान करने वाली हैं।

United Nations, shocked, video of car sex act, Israel- India TV Hindi
United Nations shocked by video of car sex act in Israel Image Source : GOOGLE

संयुक्त राष्ट्र। इजरायल के तेल अवीव में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की आधिकारिक कार में सेक्स करते हुए एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने इसकी जांच शुरू कर दी है। इजरायल के तेल अवीव में यूएन की सरकारी गाड़ी में सेक्स वर्कर संग मौज-मस्ती करते अधिकारी कैमरे में कैद हुए है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इजराइल में संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक कार में कथित सेक्स एक्ट फुटेज से हैरान-परेशान करने वाली हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस घटना की निंदा की है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कार में सेक्स कर रहा व्यक्ति संयुक्त राष्ट्र का कोई अधिकारी है या नहीं। इसकी जानकारी मीडिया को शनिवार को दी गई। बीबीसी न्यूज के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि यह घटना संयुक्त राष्ट्र को हैरान और परेशान करने वाली है। यह आचरण घृणित है।

वायरल वीडियो 18 सेकंड की है, जिसको घिनौना बताते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आंतरिक निगरानी सेवा के कार्यालय के नेतृत्व में इसपर तेजी से जांच चल रही है। दुजारिक ने बीबीसी से कहा, "इस तरह के कृत्य की जांच होगी। अगर संयुक्त राष्ट्र का कोई भी कर्मचारी इनमें लिप्त पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, हम उनपर कार्रवाई करेंगे।"

बताया जा रहा है कि इस वीडियो को तेल अवीव के समुद्र के किनारे एक मुख्य सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। यह माना जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति इजरायल में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति संगठन में शामिल स्टाफ का सदस्य है, फिलहाल अभी यूएन इसकी जांच कर रहा है। 18 सेकेंड के वायरल विडियो में संयुक्त राष्ट्र की कार के बीच की सीट पर लाल रंग की ड्रेस पहने एक महिला किसी व्यक्ति के साथ सेक्स करती दिखाई दे रही है। क्लिप में आगे की सीट पर एक और आदमी बैठा दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार की प्लेट संयुक्त राष्ट्र ट्रूस पर्यवेक्षण संगठन (UNTSO) की है। 

संयुक्त राष्ट्र की अपने स्टाफ सदस्यों द्वारा यौन दुराचार के खिलाफ सख्त नीतियां हैं। उन्होंने बीबीसी को बताया, "वीडियो में देखे गए व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। हम उम्मीद करते हैं कि दोषी जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों के खिलाफ यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 175 मामले दर्ज हुए थे। उन आरोपों में से 16 की पुष्टि हो गई है, जबकि 15 मामले निराधार पाए गए। बचे हुए अन्य मामलों की जांच चल रही है। 

(इनपुट- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश