Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में बंदूकधारी ने बरासाईं गोलियां, हमलावर समेत 3 मरे

अमेरिका: फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में बंदूकधारी ने बरासाईं गोलियां, हमलावर समेत 3 मरे

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 03, 2018 12:23 pm IST, Updated : Nov 03, 2018 12:23 pm IST

सबसे पहले पांच लोगों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

United States: Three, including shooter dead in shooting incident at yoga studio in Florida | AP Pho- India TV Hindi
United States: Three, including shooter dead in shooting incident at yoga studio in Florida | AP Photo

मियामी: अमेरिका एक बार फिर शूटआउट की खबर से दहला हुआ है। यहां के फ्लोरिडा राज्य की राजधानी तालाहासी में शुक्रवार को एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस प्रमुख माइकल डेलिओ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘शाम करीब 5 बजकर 47 मिनट पर तालाहासी पुलिस विभाग ने गोलीबारी की घटना पर कार्रवाई की।’

उन्होंने कहा, ‘घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने पाया कि कई लोगों को गोली लगी है।’ सबसे पहले पांच लोगों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एक पीड़ित को पिस्तौल के पिछले हिस्से से मारा गया था। डेलिओ ने कहा, ‘इस बात के संकेत है कि अंदर कई लोगों ने हमलावर का सामना किया और ना केवल अपने आप को बल्कि दूसरे लोगों को भी बचाने की कोशिश की।’

पुलिस प्रमुख के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि एक ही व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया। इस समय समुदाय को आगे कोई खतरा नहीं है। आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका में गोलीबारी की वारदातों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन वारदातों ने देश के गन कल्चर खत्म करने की मुहिम में लगे लोगों के लिए एक बड़ा समर्थक वर्ग तैयार कर लिया है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement