वाशिंगटन: अमेरिका में वर्जीनिया राज्य के पूर्व सीनेटर जिम वेब ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के लिए अपना दावा पेश किया है। उन्होंने इसकी घोषणा ईमेल तथा अपनी वेबसाइट पर की। उन्होंने कहा, "मैं मुश्किलों, विशेषकर आजकल के राजनीतिक माहौल में व्याप्त मुश्किलों को समझता हूं, जहां निष्पक्ष चर्चा में अक्सर बड़ा पैसा खर्च किया जाता है।"
वेब ने गुरुवार को अपनी उम्मीदवारी की घोषणा को देश के सामने मौजूद सबसे बड़ी समस्याओं का समाधान करने की नई कोशिश करार दिया और खुद को एक ऐसा नेता कहा जो राजनीतिक प्रक्रिया में विशिष्ट वर्ग की पकड़ ढीली कर सकता है। हालांकि, कई महीनों से उनका नाम डेमोक्रेटिक के मुख्य दावेदारों में सुर्खियों में आता रहा है, लेकिन उनके खुद के फैसले से पहले उनकी उम्मीदवारी की बात स्पष्ट नहीं थी। उन्होंने अपना फैसला ऐसे समय में सुनाया जब चुनाव प्रचार में वित्तीय व्यवस्था और प्रचार प्रबंध पर उनके विचार की काफी आलोचना हुई थी।
वेब डेमोक्रेटिक के उम्मीदवारों की दौड़ में पांचवें दावेदार बन गए हैं। उनसे पहले मैरीलैंड के पूर्व गवर्नर मार्टिन ओ मैली, वरमोंट के सीनेटर बर्नी सैडर्स, रोडे आईलैंड के पूर्व सीनेटर लिंकन चाफी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपने नाम की घोषणा कर चुकी हैं।