1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने दी डिजिटल ट्रैकिंग उपकरण से युक्त टैबलेट को मंजूरी

अमेरिका ने दी डिजिटल ट्रैकिंग उपकरण से युक्त टैबलेट को मंजूरी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2017 10:38 am IST,  Updated : Nov 15, 2017 10:38 am IST

अमेरिकी नियामक ने डिजिटल ट्रैकिंग उपकरण से युक्त एक टैबलेट को मंजूरी दे दी है। इसकी मदद से डॉक्टर यह निगरानी कर सकेंगे कि मरीज वक्त पर दवाएं ले रहा है या नहीं।

US approves tablet with digital tracking device- India TV Hindi
US approves tablet with digital tracking device

वाशिंगटन: अमेरिकी नियामक ने डिजिटल ट्रैकिंग उपकरण से युक्त एक टैबलेट को मंजूरी दे दी है। इसकी मदद से डॉक्टर यह निगरानी कर सकेंगे कि मरीज वक्त पर दवाएं ले रहा है या नहीं। अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन के अनुसार, एबिलिफाई माईसाइट नामक इस टैबलेट को खास तौर से शिजोफ्रेनिया, बायपोलर डिसआर्डर और अवसाद से ग्रस्त मरीजों के लिए किया गया है। (संसाधनों का इस्तेमाल परमाणु हथियारों के लिए करने पर UN ने की उत्तर कोरिया की निंदा)

मरीज द्वारा गोली को निगले जाने के बाद पेट के एंजाइम के संपर्क में आकर यह टैबलेट सक्रिय हो जाएगा और दवाओं से जुड़ा संदेश भेजता रहेगा। टैबलेट यह संदेश एक पैच पर भेजेगा, जहां से वह मोबाइल फोन पर जाएगा।

मरीज के डॉक्टर, परिवार और रिश्तेदारों को इसकी पूरी जानकारी एक वेब पोर्टल के जरिए मिला करेगी। इससे सभी के लिए मरीज की निगरानी करना आसान हो जाएगा। एफडीए का कहना है कि दिमागी बीमारी से पीड़ित मरीजों को दवाई देने के संबंध में यह बेहतर साबित हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश