1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के नारे की टोपी पहने बच्चे पर स्कूल बस में हमला

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के नारे की टोपी पहने बच्चे पर स्कूल बस में हमला

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 05, 2017 08:23 pm IST,  Updated : Feb 05, 2017 08:23 pm IST

अमेरिका में एक स्कूली बस में 12 साल के एक बच्चे पर स्कूली बच्चों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया क्योंकि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के नारे वाला हैट पहने था।

Photo: christinacortina_instagram- India TV Hindi
Photo: christinacortina_instagram

शिकागो: अमेरिका में एक स्कूली बस में 12 साल के एक बच्चे पर स्कूली बच्चों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया क्योंकि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के नारे वाला हैट पहने था। खबरों के मुताबिक, बाद में हमले के शिकार बच्चे को ही स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया, जिसपर उसकी मां भड़क गईं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिसोरी के पार्कवे स्कूल डिस्ट्रिक्ट के मिडल स्कूल के छात्रों के एक समूह ने स्कूल बस में गेविन से इस बात पर झगड़ा कर लिया कि वह ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के नारे वाला हैट पहने है। गेविन की मां क्रिस्टिना कोर्टिना ने केएमओवी-टीवी से कहा, ‘पैरेंट होने के नाते यह बहुत खराब है।’ बच्चों के बीच के इस झगड़े को सेल फोन पर कैद किया गया है। इस घटना के बाद हमले के शिकार गेविन को ही स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया, जिसपर उसकी मां क्रिस्टिना कोर्टिना काफी नाराज दिखीं।

इसमें बच्चों को ट्रंप की प्रस्तावित मेक्सिको दीवार पर बहस करते देखा जा सकता है। यह बहस जल्द ही धक्का-मुक्की में बदल गई और संभवत: कुछ मुक्के भी चलाए गए। एक छात्र गुस्से में चिल्लाता है, ‘तुम दीवार बनाना चाहते हो? तुम (गाली) दीवार बनाना चाहते हो?’ गेविन ने बताया कि चीजें बहुत तेजी से बिगड़ गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश